बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा की एटीएम तीन दिनों से बंद
बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा की एटीएम तीन दिनों से बंद
गालूडीह| गालूडीह के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा की एटीएम तीन दिनों से बंद है। एटीएम के सामने नो कैश का बोर्ड टांग दिया गया है। जिससे लोग काफी परेशान हैं। इस संबंध में बैंक के मैनेजर रोबिनसन सिरका ने बताया कि एटीएम चालू होने में दो दिन लग सकता है। बिजली गिरने के कारण एटीएम की यूपीएस में खराबी आ गई है। जिसके कारण एटीएम चालू नहीं हो पा रही है। यूपीएस 4 घंटे की बैकअप की जगह 20 मिनट में ही बंद हो जा रही है।