पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गालूडीह : अज्ञात वाहन ने हाइवा को मारी टक्कर चालक जख्मी

गालूडीह : अज्ञात वाहन ने हाइवा को मारी टक्कर चालक जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गालूडीह | थाना क्षेत्र के दारीसाई में अज्ञात वाहन तथा हाइवा के बीच टक्कर में चालक जख्मी हो गया। धक्का लगने के बाद एक वाहन का चालक फरार होने में सफल रहा। जबकि हाइवा बीच सड़क पर खड़ा रहा। इससे घंटों सड़क जाम रही। हाइवा को सड़क के किनारे कराए जाने के बाद जाम हटा। इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाइवा डब्लूबी 23 ए- 0941 को अज्ञात वाहन ने सामने से जोरदार धक्का मार दिया। इससे हाइवा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें चालक जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया गया। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है।

खबरें और भी हैं...