पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शौचालय की दीवार िगर जाने के बाद भड़के गांव के लोग राजमिस्त्री को बनाया बंधक

शौचालय की दीवार िगर जाने के बाद भड़के गांव के लोग राजमिस्त्री को बनाया बंधक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काम करने वालों को बंधक बना कर रखे आक्रोशित ग्रामीण।

भास्कर न्यूज| गालूडीह

नारगा गांव में स्वच्छता मिशन की ओर से बनाए जा रहे 14 शौचालयों के निर्माण कार्य पर ग्रामीणों ने रोक लगा दी। साथ ही काम कर रहे राजमिस्त्री को बंधक बना लिया। अर्द्ध निर्मित शौचालय की दीवार गिरने से विवाद बढ़ गया था। शुरू से ग्रामीणों की मांग थी कि शौचालय का गुणवत्ता पूर्वक निर्माण कराया जाए। बडाजुड़ी पंचायत के नारगा में अर्द्ध निर्मित शौचालय गिरने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बताया कि लाभुक पदमावती से जबरदस्ती काम लिया जा रहा था। जिसमें सीमेंट ढोना, बालू ढोना जैसे काम उससे कराया जा रहा था। निर्माण कार्य में सही मात्रा में सामग्री का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बीडीओ को भी दी है। वहीं काम कर रहे मिस्त्री हकमल अंसारी, अब्दुल वाजिद, मन्नान अंसारी, चुनमुन अंसारी को घंटों बैठा कर रखा। ग्रामीण ठेकेदार को बुलाने की मांग कर रहे थे। ठेकेदार के रांची से आने की सूचना पर अंत में मिस्त्रियों को छोड़ा। मामला देखने हेतु बीडीओ पारुल सिंह ने सोशल उत्प्रेरक को मौके पर भेजा। सोशल उत्प्रेरक कुसुम पूर्ति ने ग्रामीणों से बात की तथा जांच में शौचालय निर्माण घटिया होने की बात कही। उन्होंने कहा कि पीएचडी के जेई को सारी जानकारी दी जाएगी।

विरोध करने वाले में मुख्य रूप से ये थे शामिल : दिलीप दास, सोम पातर, बहादुर कैवर्त, रामू पात्रों,शिबू गोस्वामी, रामावतार साव, काली गिरी,भरत गिरी, प्रदीप कैवर्त, जयप्रकाश विषोई,सनातन गोस्वामी, रंजीत कैवर्त आदि।

खबरें और भी हैं...