गालूडीह| मारवाड़ी महिला समिति (मामस) गालूडीह शाखा की ओर से हलुदबनी सबर बस्ती में वस्त्र वितरण किया गया। वस्त वितरण के बाद वनभोज कर सबरों के साथ भोजन किया। बस्ती के 50 महिला व पुरुष सबरों को वस्त्र के सज्ञथ्ज्ञ मसाला, बिस्कूट व चाकलेट आदि का वितरण की। मौके पर डिंपल अग्रवाल ने बताया कि समाज की ओर से पुरुषोत्तम माह चल रहा है। यह महीना मारवाड़ी समाज के लिए काफी महत्वपूर्ण माह है। प्रत्येक वर्ष इस महीने में गांव में जाकर जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र आदि का वितरण करते है। यह प्रयास रहता है कि इस तरह का सामाजिक कार्य आगे भी करेंगे। मौके पर ममता अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, पायल अग्रवाल, अनुषा अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, महक अग्रवाल, गुड़िया अग्रवाल, उप प्रमुख श्रवण अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रतन व अरूण अग्रवाल समेत अन्य कई शामिल थे।