पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनुमंडल में याद किए गए झामुमो नेता दुर्गा सोरेन

अनुमंडल में याद किए गए झामुमो नेता दुर्गा सोरेन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| गालूडीह/मुसाबनी

सोमवार को अनुमंडल के विभिन्न इलाकों में झामुमो नेता दुर्गा सोरेन की नौवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। गालूडीह रिसोर्ट प्रांगण में इस अवसर पर दुर्गा सोरेन की तस्वीर पर फूलमाला चढ़ा कर उनकी अात्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर बहरागोड़ा विधायक कुणाल षाड़ंगी, झामुमो जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामदास सोरेन, लाल्टू महतो, बाघराय मार्डी, सुनील महतो, जगदीश भकत, श्रवण अग्रवाल, सुभाष सिंह, मंगल सिंह, सोनाराम सोरेन, काजल डॉन, निर्मल चक्रवर्ती, वकील हेंब्रम, दुर्गा मुर्मू, रिसोर्ट के प्रबंधक विद्युत बनर्जी, सत्यप्रिय बोस, सागेन पूर्ति, चंद्रवति महतो आदि उपस्थित थे। वहीं रिसोर्ट के प्रबंधक विद्युत बनर्जी ने सालबनी स्थित महामिलन सेवा आश्रम में जाकर अनाथ बच्चों को भोजन का वितरण किया गया। वहीं मुसाबनी झामुमो कार्यालय में झामुमो की ओर से सोमवार को पूर्व विधायक दिवंगत दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिवंगत दुर्गा सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। झामुमो कार्यकर्ताओं ने झामुमो पार्टी जिंदाबाद के नारा बुलंद किया। झामुमो प्रखंड सचिव साधु चरण मुर्मू ने कहा कि दुर्गा सोरेन हमेशा याद किए जाएंगे। शोक सभा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री यदुनाथ बास्के, शंकर चंद्र हेम्ब्रम, रविन्द्र नाथ मार्डी, सचिव साधु चरण मुर्मू, बिक्रम हांसदा, प्रसाद सोरेन, ठाकुर मुर्मू, सालखान किस्कु, चंद्राय मुर्मू, आदि उपस्थित थे।

मुसाबनी : पूर्व विधायक दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते झामुमो कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...