गालूडीह | प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) भवन महुलिया पंचायत में मुखिया सुभाष सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें आदर्श मध्य विद्यालय के प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें बीईईओ बैद्यनाथ प्रधान उपस्थित थे। अभिभावकों द्वारा 12 सदस्यों की टीम चुनी गई। जिसमें प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रतन गिरि, उपाध्यक्ष उमेश चंद्र मुंडा, संयोजिका मंजू रानी एवं सदस्यों में सिमा गिरि, ममता भालुक, विद्याधर दत्त, प्रेमानंद सिंह, झुनू रामसीट, विस्टु माझी को चुना गया। विद्यालय की सचिव प्रधानाध्यापिका विमला सिकुंदा और दो सदस्य, एक शिक्षक एवं एक बाल सांसद को बनाया गया। बीईईओ ने जानकारी दी कि पहली समिति को भंग कर दिया गया था। हर माह बैठक होगी। स्कूल के विकास में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सदस्यों की अहम भूमिका होगी।