गालूडीह|कृषि विज्ञान केंद्र के प्रांगण में जिला उद्यान पदाधिकारी की देखरेख में पांच दिवसीय माली प्रशिक्षण का समापन हुआ। जिसमें पटमदा, पोटका, मुसाबनी तथा घाटशिला से आए 25 महिला व पुरुष किसानों ने भाग लिया। उक्त प्रशिक्षण शिविर में फूल की खेती, सब्जी की खेती के रख-रखाव, रोजगार के रूप में खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देने के बाद सभी को प्रमाण पत्र दिया गया। प्रशिक्षण ले रहे पटमदा के लक्ष्मी महतो ने बताया कि दारीसाई में काफी सांप है। प्रशिक्षण लेने के बाद डर के मारे प्रशिक्षण लेने वाले जर्जर हॉल में सोते थे। प्रशिक्षण दे रही डॉ आरती वीणा एक्का, अजित मिश्रा एवं अन्य कृषि विज्ञान केंद्र में महिला सहयोगी समिति मैजूद थी। वहीं तोरपा खूंटी द्वारा 40 किसानों को मवेशी पालन का छह दिवसीय प्रशिक्षण के पांचवें दिन बकरी पालन जैसे रखरखाव का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।