पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रूगडीडीह टोला में गालूडीह के थाना प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक

रूगडीडीह टोला में गालूडीह के थाना प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाघुड़िया पंचायत के नरसिंहपुर गांव के रूगडीडीह टोला में गालूडीह थाना प्रभारी ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में ग्राम प्रधान सहित गांव की महिला और पुरुषों ने भाग लिया। प्रशासन द्वारा बैठक रखी गई थी। विगत सोमवार की रात गुरुचरण महतो की सीआरपीएफ द्वारा की गई पिटाई मामले में पीड़ित द्वारा मंगलवार को गालूडीह थाना प्रभारी सुधांशु कुमार से लिखित मारपीट की शिकायत की गई थी। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को घटना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के जवान नशे की हालत मे थे। किसी की बात नहीं सुन रहे थे और परिवार के सामने बेरहमी से पिटाई की थी। इसकी पुनरावृत्ति न हो, दोषी है तो थाना ले जाएं, ग्रामीण सहयोग करेंगे। मौके पर ग्राम प्रधान समल सिंह, मुखिया हुडिंग सोरेन, सुभाष महतो, अर्जुन महतो, सुनील महतो, हरेन महतो,लाल्टु महतो, संजय महतो, धीरेन सिंह, संतोष सिंह, सहदेव महतो, शशधर महतो, दुर्योधन महतो, शकुंतला महतो, रेणुका महतो, जमुना महतो, शांति महतो, मंगला महतो, कविता महतो, भादु महतो, छवि रानी महतो व अन्य उपस्थित थे।

ग्रामीणों के साथ बैठक करती पुलिस ।

पिटाई करने के मामले की हो रही है जांच : थाना प्रभारी

बिना सबूत पीटना गलत है। थाना प्रभारी सुधांशु कुमार ने भरोसा दिलाया कि अब इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। सीआरपीएफ की टीम द्वारा पिटाई करने के मामले की भी जांच चल रही है। आप लोग सहयोग करें। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को अपना मोबाइल नंबर दिया और कहा कि किसी तरह की बात हो तो सूचना दें। पुलिस ने यह भी भरोसा दिलाया कि जब भी ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलेगा, पुलिस साथ में रहेगी।

खबरें और भी हैं...