कार्यक्रम की शुरुआत करतीं अतिथि ।
भास्कर न्यूज | गालूडीह
ऑटोनोमी ऑफ कॉलेज प्रोस्पेक्टस एंड प्राब्लम विषय पर इंडियन कॉलेज फोरम और जामिनी कल्याणी बीएड कॉलेज, जामिनी कांत बीएड कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में एक राष्ट्र स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती, डॉ जीडी शर्मा, पूर्व सचिव, यूजीसी और जामिनी कांत महतो सचिव जे के बीएड कॉलेज द्वारा किया गया। स्वागत भाषण सचिव जामिनी कांत महतो ने दी। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कुलपति ने कहा कि ऑटोनोमस कॉलेज की कल्पना हमें स्वयं की व्यवस्था और पाठ्यक्रम विकसित करने का अवसर देती है। इस कार्यशाला में डॉ जीडी शर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा के परिदृश्य में वित्तीय स्वतंत्रता जरूरी है। आरके जैन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एस एस रजी ने कहा कि एकेडमिक ऑटोनोमी जरूरी है। असम से आए प्रिंसिपल डॉ बुधिन गोगोई ने भी कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए कॉलेज की स्वतंत्रता जरूरी है। कार्यशाला में वीमेंस कॉलेज की डॉ पूर्णिमा कुमार, को-आपरेटिव कॉलेज के एन आर चक्रवर्ती, एबीएम कॉलेज की डॉ मुदिता चंद्रा, घाटशिला कॉलेज के डॉ विनोद कुमार, केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज से मीता जखनवाल, आरका जैन के डॉ अंगद तिवारी, एलबीएसएम के डॉ अमर सिंह ,बीडीएसएल की डॉ पुष्कर बाला इत्यादि प्रिंसिपल मौजूद थे।