स्लैग डंपिंग स्थल पर कंपनी के अधिकारियों से वार्ता करते प्रतिनिधि।
प्रतिनिधियों ने इंचार्ज से की वार्ता
जिप व मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया जाए। कंपनी का कोई स्टॉफ स्लैग नहीं चुनेगा। मजदूर भी सुरक्षा देखकर काम करें। बच्चों को स्लैग डंप के स्थान पर न लाएं। इंचार्ज ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस तरह की घटना अब नहीं होगी। कंपनी का कोई व्यक्ति स्लैग नहीं चुनेगा। जिसने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया है उसे काम से हटा दिया जाएगा। अब मजदूरों को शिकायत का मौका नहीं मिलेगा।