पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गालूडीह : लू लगने से रेलवे स्टेशन के समीप वृद्ध की मौत

गालूडीह : लू लगने से रेलवे स्टेशन के समीप वृद्ध की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को गालूडीह रेलवे स्टेशन के समीप ओवरब्रिज की सीढ़ी के पास एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया गया। उसकी पहचान नवीन जायसवाल (50) के रूप में की गई। वह खड़गपुर के निवासी हैं। मानसिक रूप से अर्द्ध विक्षिप्त होने के कारण वह इधर-उधर भटकते रहता है। इसकी सूचना उसके पुत्र धीरज जायसवाल को दी गई है। इसके परिवार के अन्य सदस्य मुंबई में रहते हैं। उन्हें भी सूचना दी गई है। इधर शव को जब्त कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया है। स्टेशन में शव के पास एक बोरा पड़ा था। स्टेशन मास्टर जेएन मरांडी ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि उसे हार्ट अटैक अथवा लू लगने से मौत हो गई होगी। घाटशिला जीआरपी से एएसआई गंगाबली चौधरी, अशोक कुमार यादव, जेएन तिर्की पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला ले गए।

खबरें और भी हैं...