पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के 11 कर्मचारी हड़ताल पर

क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के 11 कर्मचारी हड़ताल पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गालूडीह| दारीसाई क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र (बिरसा कृषि विश्वविद्यालय) के कर्मचारी अनिश्चितकालीन सांकेतिक हड़ताल पर बैठ गए। जिसमें विभाग का कामकाज ठप हो गया। 11 कर्मचारियों में आदेशपाल, ड्राइवर व लेखापाल शामिल हैं। कर्मचारी सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा, सुनियोजित प्रोन्नति व अन्य मांगों को लागू करने के लिए हड़ताल पर बैठे हैं। हड़तालियों में बंकिम मुंडा, जगदीश महतो, अनिल सिंह, लखिकांत दास, थॉमस फ्रांसिस, तारापद महतो, आनंद महतो, आदित्य भकत, बालूलाल सिंह आदि मौजूद थे। वैज्ञानिक डॉ उदय प्रसाद, डॉ शंभुनाथ सोरेन, डॉ मनोज कुमार वर्णवाल एवं अन्य वैज्ञानिकों ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने से कामकाज ठप है।

खबरें और भी हैं...