पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस ने नक्सली के संदेह में युवक को पकड़ा, एक घंटे तक की पिटाई

पुलिस ने नक्सली के संदेह में युवक को पकड़ा, एक घंटे तक की पिटाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरसिंहपुर के रुगडीडीह गांव में बादल महतो के पुत्र गुरुचरण महतो के घर में घुसकर बीती रात पुलिस ने उसकी जमकर पिटाई की। उसे पीट पीटकर अधमरा कर दिया। इसकी शिकायत युवक ने एसएसपी से की है। गुरुचरण की प|ी चंपामनी महतो ने बताया कि करीब रात 8:00 बजे घर को चारों तरफ पुलिस ने घेर लिया तथा घर में घुसकर जांच की। उसके पति को घर के पीछे ले जाकर जमकर पिटाई की। इस दौरान घर की लाईट बुझा दी गयी थी। उसके पति से पूछा जा रहा था कि बताओ नक्सली सचिन कहां है। वह तुम्हारे घर आता है। घर में हथियार कहां रखा है, निकालों नहीं तो और पिटाई करेंगे। बिना वर्दीवाला एक व्यक्ति ने अपने को एसपी बताते हुए कहा कि तुम्हारे घर में नक्सली सचिन कब आता है? बताओ, कहां उसका हथियार छिपाकर रखा है। पुलिस एक घंटे तक लगातार उसकी पिटाई करती रही। जब वह अर्द्धबेहोशी की हालत में आ गया तब उसे मुक्त किया गया। पिटाई से उसके शरीर में कई स्थानों पर दाग हो गया है। पुलिस को संदेह है कि सचिन उसके घर पर आकर ठहरता है। उसका हथियार भी वहां छुपाकर रखा हो सकता है।

गुरुचरण महतो मां सीता महतो ने बताया कि मेरा एकमात्र पुत्र है । वह बीए कॉलेज में गेटमैन का काम करता है। बेटा की कमाई से परिवार चलता है। उसका बेटा निर्दोष है। उसके बेटे की काफी पिटाई की गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी सुधांशु कुमार ने बताया कि मुझे इस छापामारी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

गालूडीह - गुरुचरण महतो।

गुमराह हो रही पुलिस

इधर ग्रामीणों का कहना है कि कुछ शरारती युवकों की गलत सूचना पर पुलिस गुमराह हो रही है। यहीं कारण है कि निर्दोष की पिटाई कर रही है। जो युवक मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं उन्हें भी अभी संदेह के नजर से देखा जाता है। गांव में आपसी दुश्मनी के कारण पुलिस को लोग गलत सूचना देकर निर्दोष को पिटवा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...