जनता ने कांग्रेस को फिर किया खारिज: लक्ष्मण टुडू
घाटशिला| कर्नाटक राज्य में भाजपा की जीत पर अनुमंडल के भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा समर्थकों ने लड्डू बांटकर एक दूसरे को जीत पर बधाई दी। गालूडीह में बीजेपी की जीत पर भाजपा कार्यालय में विधायक लक्ष्मण टुडू का जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यालय में पटाखे फोड़ व मिठाई बांट कर जीत का जश्न मनाया। विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि कर्नाटक के जनता ने कांग्रेस को खारिज कर दिया तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं को स्वीकार कर भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया।