बिना हेलमेट धराए लोगों को दी गयी चेतावनी
गालूडीह| गालूडीह सुभाष चौक पर पुलिस ने सघन बाइक चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें बाइक के जरूरी कागजात, लाइसेंस, हेलमेट की चेकिंग की गई तथा कागजात देखने के पश्चात्त गाड़ी को छोड़ा गया। जिनका कागजात नहीं थे। उन्हें चेतावनी देकर छो़ड़ा गया। गालूडीह थाना के एएसआई जेपी यादव ने बताया कि जिला के आदेश अनुसार चेकिंग अभियान चलाया गया।