गालूडीह |गालूडीह बराज शिव मंदिर के समीप बराज कॉलोनी निवासियों के सहयोग से आयोजित 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का समापन हुआ। इस अवसर पर भक्तों के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया गया। मौके पर कमेटी के गोपाल पटनायक, राम लाल महतो, बुद्धेश्वर महतो एवं बराज कॉलोनी के ग्रामीण उपस्थित थे।