गालूडीह |गालूडीह के उल्दा क्लब भवन में आदिम भूमिज मुंडा महाल द्वारा नौ पंचायतों के समाज के मुख्य लोगों के साथ बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता आसित सिंह सरदार ने की। बैठक में मुंडा समाज की एकजुटता पर बल देने के अलावा मुख्य मुद्दा संगठन का विस्तार करना और गांव की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर चर्चा की गई। समस्या समाधान पर भी गहन चिंतन किया गया। मौके पर रमेश सिंह सुनील सिंह, रामनाथ सिंह, रवींद्र नाथ सिंह, युधिष्ठिर सिंह, कार्तिक सिंह, डोमन सिंह, वंशीधर सिंह, लखीकांत सिंह, लखन सिंह, हरिपदो सिंह, नारायण सिंह, लाल सिंह आदि मौजूद थे।