गालूडीह| हेंदलजुड़ी पंचायत के आमडांगा गांव के डुमरुबहाल के ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान हैं। इस गांव में लोगों को खेत के गड्डे से मिलने वाला पानी ही सहारा है। पानी लेने के लिए कतार में खड़ा रहना पड़ता है। यहां 15 से 20 परिवार रहते हैं। गर्मी आते ही पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। गांव में एक भी चापाकल नहीं है। सरकारी कुआं भी सूख गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार मुखिया को सूचना दी गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ग्रामीण रिंकू मुंडा, हृदय सिंह, गुरुचरण सिंह, नवीन सिंह, गीता सिंह, पप्पू सिंह, शिवानी सिंह, किरोती सिंह, मीना सिंह आदि ने बताया कि गर्मी और बढ़ी तो गड्डे का पानी भी सूख जाएगा।