पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आशा वर्कर्स मांगें पूरी न होने पर 22 को सौपेंगी सीएम को ज्ञापन

आशा वर्कर्स मांगें पूरी न होने पर 22 को सौपेंगी सीएम को ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गन्नौर. मांगें पूरी न होने पर फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में आशा वर्कर्स।

भास्कर न्यूज | गन्नौर

मांगें पूरी न होने से नाराज आशा वर्कर्स ने एक बार फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर दी है। आशा वर्कर्स मांगों को लागू करवाने के लिए 7-8 जून हो हड़ताल पर जा रही है। यदि सरकार तब तक भी नोटिफिकेशन जारी नहीं करती है तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन के लिए बढ़ाया जा सकता है। लेकिन इससे पहले 22 मई को प्रदेश के सभी जिलों में आशा वर्कर्स सीएमओ कार्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए हड़ताल के नोटिस सौंपेंगे।

27 से 29 मई के बीच वर्कर्स एक दिन जिला मुख्यालयों पर विधायकों व मंत्रियों के निवास पर प्रदर्शन करेंगी। ये बातें गन्नौर ब्लॉक की आशा वर्कर्स अध्यक्ष मीना ने सोमवार को शहर के सीएचसी में आयोजित मीटिंग में आशा वर्कर्स को संबोधित करते हुए कही। मीना ने बताया कि गत माह आशा वर्कर्स के धरने प्रदर्शन करने के बाद सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने के लिए 1 फरवरी को समझौता किया था, लेकिन करीब चार माह बीत जाने के बाद भी सरकार ने उनकी मांगों को लेकर किसी तरह से कदम तक नहीं उठाया। मांगों को लेकर अधिकारियों व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से बात की तो उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला है। उन्होंनें बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने 26 अप्रैल को व मुख्यमंत्री महोदय के कार्यालय से 27 अप्रैल को वेतन बढ़ौतरी के बारे में बयान आ चुके है, लेकिन आज तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। मांग है कि सरकार उनकी मांगों को पूरा करें। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुनीता, पिंकी, सीमा, गीता, बाला, मुनेश, रीना, मंजू आदि मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...