गन्नौर | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। खुबड़ू-भांवर रोड पर स्थित नव ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल का रिजल्ट शानदार रहा। स्कूल प्राचार्य राजेंद्र कौशिक ने बताया कि दसवीं के टोटल 50 विद्यार्थियों में से 12 ने मेरिट व 29 बच्चें प्रथम श्रेणी में रहे। रजत पुत्र जयपाल ने 500 में से 454 अंक लेकर टॉप किया। जबकि शीतल पुत्री सोमबीर 442 अंक लेकर दूसरे स्थान व अवंतिका पुत्री बिजेंद्र 437 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही।