गन्नौर | चटिया औलिया स्थित भगत फूल सिंह स्कूल का 10वीं का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। स्कूल में खुशी का माहौल बना है। स्कूल प्राचार्य सुरेंद्र गुलिया ने बताया कि स्कूल के 30 बच्चों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। स्कूल की छात्रा पूनम पुत्री बिजेंद्र व दीप्ति पुत्री संदीप ने 459 अंक लेकर स्कूल टॉप किया। जबकि ज्योति पुत्री मुकेश दूसरे व करम सिंह पुत्र किताब सिंह तृतीय स्थान पर रहा।