पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केतन ने बैडमिंटन की मिश्रित प्रतिस्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

केतन ने बैडमिंटन की मिश्रित प्रतिस्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | सोनीपत निवासी केतन चहल ने यूएई में हुई बैडमिंटन की मिश्रित प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। युगल प्रतिस्पर्धा में भी केतन ने रजत पदक प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में 11 देशों के 529 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यूएई में 41 वीं ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 17 अप्रैल से 5 मई तक दुबई में किया गया था। केतन चहल व तनीशा क्रिस्टो की जोड़ी ने मिश्रित प्रतिस्पर्धा के सेमीफाइनल में अग्नो एंटो व एम. मोहम्मद की टीम को 21- 19 व 21- 17 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि फाइनल में केतन चहल व क्रिस्टो की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमी रमदानी व अन्ना रोज एप्सीनों की जोड़ी को 21- 16 व 21- 19 से पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। युगल प्रतिस्पर्धा में रजत के लिए हुए मुकाबले में केतन व जैफर इब्राहिम की जोड़ी ने अकबर बसरी व दे आदि की जोड़ी को 21- 19 व 21- 15 से पराजित कर रजत पर कब्जा किया।

सिल्वर मेडल जीतकर लौटे अनिरुद्ध का किया स्वागत

गन्नौर | पुरखास गांव के पहलवान अनिरुद्ध ने 110 वर्गभार में क्रेडिट एशियन टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीता। मंगलवार को खिलाड़ी का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। खिलाड़ी अनिरुद्ध के पिता बलवान ने बताया कि 10 से 13 मई तक ताशकंद में हुई क्रेडिट एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में अनिरुद्ध ने अपनी पहली कुश्ती में सीरिया के पहलवान को 8-4से हराकर सेमिफाइनल में अपना स्थान बनाया। इसके बाद सेमिफाइनल में अनिरुद्ध ने कजाकिस्तान के पहलवान को बाइफाल में हराकर फाइनल में जगह पक्की की। फाइनल मुकाबला बेहद रोमंचक हुआ। लेकिन आखिरी क्षणों में अनिरुद्ध पराजित हो गया। अनिरुद्ध को सिल्वर मेडल मिला।

अनिरुद्ध

खबरें और भी हैं...