गढ़ी केसरी : प्रतिभा जागृति कार्यक्रम 19 को
गन्नाैर | गढ़ी केसरी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी केेसरी में 19 मई को ज्वाय फुल-डे के मौके पर प्रतिभा जागृति सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा। जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरियाणा के मीडिया सलाहकार राजीव जैन सुबह 10 बजे करेंगे। ये जानकारी विद्यालय की मुख्याध्यापिका बबीता ने देते हुए बताया कि समारोह में वरिष्ठ अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण गोपाल त्यागी, आजाद सिंह नेहरा तथा नगर पालिका गन्नौर के चेयरमैन ईश्वर सिंह कश्यप शामिल होंगे।