पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गढ़ी केसरी में शहीद सुखदेव की 111वीं जयंती मनाई

गढ़ी केसरी में शहीद सुखदेव की 111वीं जयंती मनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी केसरी में मंगलवार को प्रार्थना सभा में क्रांतिकारी सुखदेव की 111 वीं जयंती मनाई गई। स्कूल स्टाफ व बच्चों ने शहीद सुखदेव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन कर उनके दिखाए रास्ते पर चलने का प्रण लिया।

स्कूल प्राचार्य बबीता ने शहीद सुखदेव की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 15 मई 1907 को पंजाब की धरती पर जन्म लेने वाले उस महान क्रांतिकारी ने भारत माता को गुलामी की जंजीरों से मुक्ति दिलाने के लिए मात्र 24 वर्ष की उम्र में ही फांसी के फंदे पर हंसते हंसते चूम लिया था। सुखदेव किशोरावस्था से ही ब्रिटिश अत्याचारों से परिचित था। हर बच्चे को शिक्षित हो कर देशहित में कार्य करने चाहिए, ताकि देश बुलंदियों को छू सके। इस अवसर पर सतीश कुमार, कपिल देव, बिजेंद्र सिंह, कलावती, पूनम, सुशीला, पूनम, नीलम, योगेश आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...