पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत | फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के आरोपी सौरभ की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गन्नौर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपी से लेपटॉप ओर स्केनर बरामद किया है। रिमांड के बाद उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और उसकी जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। बिजेंद्र जैन ने गन्नौर थाना में शिकायत दी थी कि सौरभ उनके पास ड्राइवर था। उसने उसे बताया था की उसने नकली ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया हुआ है। पुलिस ने सौरभ पर केस दर्ज कर लिया था। जैन ने बताया कि सौरभ ने एक झूठा केस भी उन पर दर्ज करवाया था। आरोप है कि इसके बाद सुलह की एवज में 50 लाख रुपए मांगे थे। मामले में लंबी जांच के बाद पुलिस ने सौरभ के आरोप को भी आधारहीन बताया है। जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...