खाते से स्वाइप के जरिए निकाले 80 हजार रुपए
गन्नौर | आहुलाना के एक शिक्षक के खाते से 80 हजार रुपए निकाले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में महिपाल ने बताया कि उसका स्टेट बैंक में खाता खुला है। 14 मई को उसके खाते से 8 बार 10-10 हजार रुपए निकाले जाने के फोन पर मैसेज पर आए। जबकि उसके पास एटीएम कार्ड रखा था। पीड़ित के मुताबिक खाते से रुपए निकल जाने के बाद बैंक पहुंचा तो बैंक कर्मी ने बताया कि उसके खाते से स्वाइप के जरिए रुपए निकाले है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि महिपाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।