पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कारखाने में बिजली चोरी करते पकड़ा, Rs.३ लाख जुर्माना लगाया

कारखाने में बिजली चोरी करते पकड़ा, Rs.३ लाख जुर्माना लगाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फ्रेब्रीकेशन वर्कर्स के ठेकेदार को बिजली चोरी करना भारी पड़ गया। बिजली निगम की टीम ने बीएसटी में एक कारखाने में छापा मारकर एनडीएस कनेक्शन की 5 किलोवाट की चोरी पकड़ी है। निगम ने चोरी पकड़े जाने पर उस पर करीब 3 लाख रुपए जुर्माना लगाया है।

वहीं निगम के टीम ने अलग-अलग कुंडी लगाकर 7 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा। पकड़े गए बिजली चोरों करीब 9 लाख रुपए जुर्माना लगाया। इसमें से 2 उपभोक्ताओं ने जुर्माना राशि जमा करवा दी है, शेष 5 के खिलाफ निगम ने एफआईआर दर्ज करवाई। सिटी सब डिविजन के एसडीओ अश्वनी कौशिक ने बताया कि बीएसटी में एक कारखाने में फ्रेब्रीकेशन वर्कर्स का काम चल रहा था। जोकि बिना बिजली चोरी कर किया जा रहा था। निगम की टीम ने देखा तो यहां 5 किलोवाट लोड का कनेक्शन चल रहा था। इसके खिलाफ 3 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है।

खबरें और भी हैं...