मई माह में बरसात के साथ तेज आंधी में बिजली निगम और उपभोक्ताओं के लिए सिर दर्द बनी है। बिजली के पोल, लाइनों के टूटने व ट्रांसफार्मरों के गिरने से निगम को लाखों रुपए का घाटा उठाना पड़ रहा है वहीं बिजली सप्लाई ठप होने से शहरी व ग्रामीण आंचल के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
गौरतलब है कि मई माह में 7 तारीख के बाद से करीब तीन बार बरसात के साथ तेज आंधी निगम के लिए काफी परेशानी बन चुकी है। वहीं उपभोक्ताओं को बिजली गुल होने से काफी परेशानी आ रही है। निगम के मुताबिक अब आई आंधी में बिजली निगम के सिटी सब डिविजन के अंतर्गत क्षेत्र में करीब 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। निगम के एसडीओ अश्वनी कौशिक ने बताया कि तेज आंधी में निगम के बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर आदि गिरने से करीब छह लाख रुपए का नुकसान आया है। लेकिन लोगों को टूटे पोल व ट्रांसफार्मर गिरने बिजली गुल होने से ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। निगम कर्मियों ने तुरंत प्रभाव से प्रभावित एरिया में बिजली मेंटिनेंस का काम तीव्र गति से चलाया।