पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में 121 ने किया रक्तदान, 710 मरीजों की जांची आंखें

शिविर में 121 ने किया रक्तदान, 710 मरीजों की जांची आंखें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गन्नौर | मोई के राजकीय हाई स्कूल में रविवार को रक्तदान और निशुल्क आंखों की जांच शिविर लगाया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शिविर में करीब 121 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। वहीं नेत्र जांच शिविर में गांव व आसपास के करीब 710 रोगियों की आंखें जांची। इससे पहले शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि लोक विकास मंच के अध्यक्ष विकास तुषीर , रघुबीर सिंह कादियान, प्राचार्य सतबीर कादियान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर समाजसेवी देवेंद्र कादियान, राजकुमार मोई, सत्येंद्र नैन, दलबीर मलिक, सुनील, रामफल मास्टर, तीर्थ पहलवान, राजसिंह, राजकुमार राणा, धर्मपाल, अनिल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...