पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गढ़ी केसरी गांव में तालाब का शीघ्र होगा जीर्णोद्धार

गढ़ी केसरी गांव में तालाब का शीघ्र होगा जीर्णोद्धार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गन्नौर . तालाब में सफाई का कार्य करती जेसीबी मशीन।

भास्कर न्यूज| गन्नौर

शहर के वार्ड 7 में गंदगी से भरा तालाब का नगरपालिका करीब १ करोड़ रुपए खर्च कर तालाब का सौंदर्यीकरण करेगी। इसके लिए नपा अपने कार्य योजना तैयार कर चुकी है। तालाब पर सीएम अनाउंसमेंट की राशि खर्च की जाएगी। नपा की मानें तो इस सप्ताह में तालाब के सौंदर्य को लेकर काम शुरू करवा दिया जाएगा। काम कंप्लीट होने के बाद यहां के लोगों को राहत मिलेगी।

गढ़ी केसरी गांव में करीब साढ़े तीन एकड़ में तालाब बना है। जिसमें गांव के घरों से निकलने वाला गंदा पानी जाता है। वर्षों से तालाब की सफाई न होने पर इसमें जलकुंभी होने के साथ दलदल हो चुकी थी। साथ ही जोहड़ ओवरफ्लो होने पर गंदा पानी गलियों में भर जाता। लेकिन गढ़ी केसरी का एरिया में नगरपालिका में आने के बाद अब यहां वार्ड सात व कुछ एरिया छह वार्ड का लगता है। नगरपालिका क्षेत्र में आने के बाद नपा ने इस तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर कार्य शुरू कर दिया है। करीब एक माह तक नगरपालिका ने गंदगीयुक्त तालाब से गंदगी हटाने के साथ जरूरत के हिसाब से मिट्टी डाल दी है और पगडंडी बनाने का काम चल रहा है। नपा अधिकारियों को मानें तो आने वाले इस तालाब को थ्री पाउंड सिस्टम में तब्दील किया जा सकता है। नपा एमई सतीश कुमार ने बताया कि गढ़ी केसरी का एरिया अब नपा में आने के बाद यहां पर बने तालाब पर करीब एक करोड़ रुपए खर्च कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...