पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्विस स्टेशन कार्यालय से पांच हजार रुपए चोरी

सर्विस स्टेशन कार्यालय से पांच हजार रुपए चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्विस स्टेशन के कार्यालय से चोरों ने दरवाजा तोड़ कर हजारों रुपए की नकदी चोरी कर ली। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीडि़त ने चोरी की लिखित शिकायत पुलिस को दी।

राजेश निवासी गांव नादनौर ने बताया कि उसका मुरथल रोड पर सर्विस स्टेशन है। इसके साथ लगते ही उसने बैठने के लिए ऑफिस बना रखा है। जिसका एक गेट मेन रोड की तरफ तो दूसरा सर्विस स्टेशन के अंदर की तरफ है। रात करीब सवा 10 बजे वह कार्यालय बंद कर घर चला गया। अगले दिन सुबह कार्यालय पर पहुंचा तो देखा की सर्विस स्टेशन की तरफ वाला दरवाजा टूटा हुआ मिला। कार्यालय में देखा तो सामान बिखरा पड़ा होने के साथ ही गल्ले से करीब पांच हजार रुपए की नकदी गायब मिली। आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज में नादनौर गांव का एक युवक दिख रहा है। इस संदर्भ में जांच कर्मी सब इंस्पेक्टर रणबीर सिंह ने बताया कि सर्विस स्टेशन पर चोरी होने की शिकायत मिली है। सर्विस स्टेशन के मालिक राजेश ने अपने गांव के ही एक युवक अरविंद पर चोरी होने का शक जताया है।

खबरें और भी हैं...