गन्नौर |हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित बारहवीं कक्षा के परिणाम में नवज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। स्कूल में खुशी का माहौल बना है। स्कूल की छात्रा प्रिया पुत्री सुनील ने 12वीं में 500 में से 468 अंक लेकर स्कूल में अव्वल रही। स्कूल 50 विद्यार्थियों में से 12 ने मैरिट व 36 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल प्राचार्य राजेंद्र कौशिक ने बताया कि हर साल की तरह 12वीं का रिजल्ट बहुत ही शानदार रहा है।
किसी के बहकावे में आकर भाईचारा खराब न करंे लोग: कादियान
सोनीपत |धतूरी गांव में सार्वजनिक स्थान पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मन्नत ग्रुप के चेयरमैन व समाजसेवी देवेंद्र कादियान का ग्रामीणों ने फूलमाला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कादियान ने कहा कि कुछ लोग राजनैतिक फायदे के लिए आपसी भाईचारा बिगाडऩे का काम कर रहे हैं। हमें ऐसे लोगों के बहकावे में न आकर आपसी भाईचारा कायम रखना चाहिए। इस अवसर पर सुरेंद्र त्यागी, आजाद, धर्मपाल कश्यप, संदीप सिंह, श्यामलाल, धनपत, अमित त्यागी, राहुल कोहली, कुलदीप त्यागी, सुशील, आनंद नंबरदार, मामन कश्यप आदि मौजूद रहे।
सर छोटूराम स्कूल में पढ़ी काजल का आईआईटी रुडकी में हुआ चयन
सोनीपत | रतनगढ़ माजरा स्थित सर छोटूराम स्कूल की पूर्व छात्रा काजल का आईआईटी रुडकी में चयन हुआ है। स्कूल में प्रबंधक जगदीश लोहचब व प्रिंसिपल बीके सारस्वत ने काजल का भव्य स्वागत किया। प्रबंधक जगदीश ने कहा कि काजल पढ़ने में शुरूआत से ही होनहार थी। उसने राष्ट्रीय स्तर पर 149वां रैंक प्राप्त कर आईआईटी में चयन करवाया। काजल ने अपने स्कूल व सोनीपत का नाम देश भर में रोशन कर दिखाया है।