गन्नौर | पिपली खेड़ा गांव में घर में घुसकर मां-बेटे पर महिला के साथ मारपीट कर घायल कर धमकी देने का आरोप लगा है। घायल महिला को इलाज के लिए सोनीपत के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। निर्मला ने बताया कि 19 मई को वह अपने घर में झाडू लगा रही थी। गली में गांव का ही प्रवीन नाम का व्यक्ति उसके पति का नाम लेकर गाली दे रहा था। महिला के मुताबिक महिला हेल्प लाइन नंबर 1091 पर फोन कर सूचित किया तो काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची। जिसके बाद वह खुद प्रवीन के घर उलाहना देने के लिए गई। आरोप है कि प्रवीन की मां भी उसे गालियां देने लगी। जिसके चलते वह अपने घर वापिस आई तो कुछ देर बाद ही प्रवीन अपनी मांग के साथ उसके घर में अंदर घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। प्रवीन ने उसके ऊपर लोहे की राड से हमला कर दिया। उसके चिल्लाने के बाद पति घर आया तो दोनों मां-बेटा भाग निकले।