प्लेसमेंट एजेंसी ने नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगे Rs.1.61 लाख
गन्नौर | अगर आपके पास प्लेसमेंट एजेंसी का नाम लेकर नौकरी दिलवाने की बात कही जाए तो सावधान हो जाइए , कही आप फोन करने वाले के बहकावे में आकर ठगी का शिकार न हो जाए। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। केमिकल कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्लेसमेंट एजेंसी से एक महिला ने महावटी गांव के युवक अमित कुमार से 1.61 लाख रुपए लेकर गायब हो गए।
शिकायतकर्ता अमित पुत्र सुरेश निवासी महावटी (समालखा) ने बताया कि वह एमएससी पास है। 11 मई को उसके मोबाइल नंबर पर प्लेसमेंट एजेंसी से एक महिला का फोन आया और उसने केमिकल कंपनी में जॉब दिलवाने की बात कही। पीड़ित के मुताबिक महिला ने उसे एक सुजीत कुमार पारमानिक नाम के व्यक्ति का एसबीआई बैंक का खाता नंबर देकर उसमें 1 लाख 61 हजार रुपए डलवा दिए जिसके बाद महिला ने फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को देकर उचित कार्रवाई की मांग की।