ससुर व देवर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास कर धमकी देने का आरोप
उपमंडल के एक गांव में महिला ने अपने ससुर व देवर पर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब आठ वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उसके पास दो बच्चें है। १४ मई को दोपहर बाद उसके बच्चे ट्यूशन पर गए हुए थे। इसी दौरान उसका ससुर व देवर घर पर आए और दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस संदर्भ में जांच कर्मी मंजू ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके ससुर व देवर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।