पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबालिग के साथ गैंगरेप कर वीडियो वायरल करने की धमकी

नाबालिग के साथ गैंगरेप कर वीडियो वायरल करने की धमकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गन्नौर थाना क्षेत्र के गांव में एक नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बनाने के साथ जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वारदात में पीडि़ता की बड़ी भाभी भी शामिल है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी जेठानी का चाल-चलन ठीक नहीं है उसकी जेठानी परिवार के सभी सदस्यों को नींद की गोलियां दे कर गहरी नींद में सुला देती थी। जनवरी 2018 में उसने राजेश व दीपक को घर बुलाकर जबरदस्ती उसकी नाबालिग ननद का दुष्कर्म करने के बाद कई बार उन्होंने गांव के ही आकाश उर्फ पहलवान के घर ले जाकर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जेठानी ममता, दीपक, राजेश व आकाश उर्फ पहलवान के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि नाबालिग के साथ हो रही दरिंदगी का 11 अप्रैल की रात को पता चला। क्योंकि उस रात उसकी सास ने दूध नहीं पीया था। इसके बाद हर बार की तरह जेठानी ने राजेश व दीपक को दुष्कर्म कराने के लिए घर बुलाया। इस दौरान सास जगा गई साथ ही घर के अन्य सदस्य भी जाग गए और आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद नाबालिग ने सभी घरवालों को उसके साथ हो रही दरिंदगी के बारे में अवगत करवाया गया।

खबरें और भी हैं...