पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भंडारे में गए युवक की स्कूटी चोरी

भंडारे में गए युवक की स्कूटी चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गन्नौर | चटिया औलिया के पास लगे भंडारे में प्रसाद खाने गए व्यक्ति की चोर स्कूटी चोरी हो गई। शिकायतकर्ता सोनीपत के कालूपुर निवासी हरिराम ने बताया कि 14 मई को स्कूटी पर सवार होकर सोनीपत से पांची जा रहा था। इस बीच चटिया औलिया में लगे भंडारे में उसने अपनी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर प्रसाद ग्रहण करने चला गया। प्रसाद खाकर लौटा तो उसकी स्कूटी नहीं मिली। स्कूटी चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी। कांस्टेबल नरेश कुमार ने बताया कि हरिराम की शिकायत पर उसकी स्कूटी चोरी होने की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...