पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाते से रुपए निकलने के मामले में पुलिस ने किया केस दर्ज

खाते से रुपए निकलने के मामले में पुलिस ने किया केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंक खाते से 80 हजार रुपए निकलने के मामले में गन्नौर पुलिस ने करीब डेढ़ माह बाद केस दर्ज किया है। पीडि़त के मुताबिक पुलिस उसे जहां से रुपए निकले हैं,वहां पर ही केस दर्ज करवाने के नाम पर टरका रही थी।

पीड़ित राजलू गढ़ी निवासी रामेश्वर शर्मा ने बताया कि गन्नौर सैंट्रल बैंक में उनका खाता है। गत 28 मार्च को नगपालिका रोड पर वह अपने एटीएम कार्ड से बैलेंस देखने के लिए आया और बैलेंस चैक करके वापिस चला गया था। अगले दिन उसके फोन पर खाते से 80 हजार रुपए निकल जाने के मैसेज आए तो वह बैंक प्रंबधक से मिला था। उसके बाद वह मामला दर्ज कराने के लिए उक्त सभी अधिकारियों के चक्कर काटने शुरू किए, जिस कारण गन्नौर पुलिस ने रामेश्वर दास की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर 14 मई को शहर की भारतीय स्टेट बैंक के उपभोक्ता गांव आहुलाना वासी महिपाल के खाते से भी शातिर चोरों ने एटीएम कार्ड की मदद से 80 हजार रुपए निकाल लिए थे। महिपाल का कहना है कि जब उसके खाते से पैसे निकले तो उसका एटीएम कार्ड उसी के पास था और किसी को भी उसने पासवर्ड नहीं बता रखा था।

खबरें और भी हैं...