पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंच ने सुनील पर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत की, आरोप साबित होने पर विभागीय जांच शुरू

पंच ने सुनील पर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत की, आरोप साबित होने पर विभागीय जांच शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गन्नौर| पांची गुजरान गांव के पंच जगदीप कक्कड़ की शिकायत पर हरियाणा पुलिस में कार्यरत एक सहायक उपनिरीक्षक के दोषी पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने विभागीय जांच बैठा दी है। आरोप था कि पुलिस कर्मी किसी मामले में पंच को मानसिक उत्पीड़न, षडयंत्र व दबाव बनाकर कार्रवाई को दबाने का प्रयास कर रहा था। उचित कार्रवाई को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता पांची गुजरान निवासी जगदीप कक्कड़ ने बताया कि करीब सात माह पहले उनके गांव की एक लड़की अपने घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने इसकी शिकायत जीटी रोड पुलिस चौकी में दी गई। कुछ दिन बाद जीटी रोड चौकी से तत्कालीन सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सुनील ने उन्हें फोन पर बताया कि लड़की ने शादी कर ली है। आरोप है कि एएसआई सुनील ने लड़की को परिजनों को सौंपने से पहले मुआवजे के रूप में पैसों की मांग की थी। विरोध किया तो सुनील उसके साथ रंजिश रखने लगा था। यह भी आरोप है कि जब एएसआई सुनील को यह पता चला कि लड़की नाबालिग है तो उसने लड़की के पति को डरा धमका कर उससे पैसे हड़प लिए और अदालत को गुमराह करते हुए लड़की का आधार कार्ड (जिसमें उसे बालिग दिखाया गया है) पेश कर लड़की की उम्र पूरी दिखा दी थी। जबकि लड़की के दसवीं के प्रमाण पत्र के आधार पर वह अभी भी नाबालिग है। जगदीप ने बताया कि 25 फरवरी 2018 को उसके गांव से सोलर लाइट की बैट्री चोरी हो गई थी।

खबरें और भी हैं...