पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेहड़ा बस्ती में अवैध खुली मीट की दुकानों से नपा ने किया सामान जब्त

रेहड़ा बस्ती में अवैध खुली मीट की दुकानों से नपा ने किया सामान जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीट मार्केट बनी होने के बाद मीट विक्रेता शहर के अलग-अलग कोने में अवैध तरीके से सरेआम मीट बेच रहे हैं। जिसको लेकर लगातार आ रही शिकायतों के चलते नपा के एसआई श्रीभगवान के नेतृत्व में नपा कर्मचारियों ने गन्नौर गांव में रेहड़ा बस्ती में खुली अवैध मीट की दो दुकानों से सामान जब्त कर लिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर फिर से दुकान खोली गई तो उनके खिलाफ कानून कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मीट विक्रेताओं का सामान कब्जे में लेने को लेकर दुकानदारों ने नपा कर्मियों के साथ बहस करने के साथ विरोध किया, लेकिन उनकी एक न चली।

सेनेटरी इंस्पेक्टर श्रीभगवान ने बताया कि शहरभर में अवैध मीट की दुकानों को बंद करवाकर नपा ने बादशाही रोड पर मीट मार्केट में दुकान अलॉट कर मीट बेचने के लिए जगह दी थी, लेकिन कुछ दुकानदार शहर में मार्केट को छोड़कर अवैध रूप से मीट बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर में मीट की दुकान खुली होने के चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही थी, जिसकी शिकायत एसडीएम को दी गई। एसडीएम के आदेशों की पालना करते हुए अवैध रूप से मीट की दुकान खोले बैठे दुकानदारों के खिलाफ अभियान छेड़ा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रेहड़ा बस्ती से दो मीट की दुकानों से सामान जब्त किया है। जोकि जुर्माना राशि जमा करवाने के बाद ही वापस दिया जाएगा। सोमवार को फिर से शहर में अभियान चलाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...