छात्रा को परेशान करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा जेल
गन्नौर | उपमंडल के एक गांव में नाबालिग छात्रा को परेशान कर धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी युवक अमित को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच कर्मी मंजू ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में एक छात्रा ने उसके पड़ोस में रहने वाले युवक पर गलत नीयत से देखने के साथ बार-बार उसका पीछा कर धमकी देने का आरोप लगाया था। पीडि़त परिजनों ने छात्रा को शहर में उसके ताऊ के घर छोड़ दिया था। लेकिन आरोपी युवक उसका पीछा करने के साथ आरोपी उसे धमकी देता था कि वह उसे बदनाम कर देगा। मामले में पुलिस ने पोस्को एक्ट का केस दर्ज किया था।