पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धरने से उठे बिजली कर्मी, 10 दिन में फीडर शिफ्ट करने का दिया आश्वासन

धरने से उठे बिजली कर्मी, 10 दिन में फीडर शिफ्ट करने का दिया आश्वासन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गन्नौर | कैलाना 33 केवीए पावर हाउस की जर्जर पुरानी बिल्डिंग से शेष फीडरों को नई बिल्डिंग में शिफ्ट करवाने के साथ कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर निगम कर्मी पावर हाउस के बाहर सब यूनिट के प्रधान राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में धरने पर बैठे थे। शुक्रवार को दूसरे दिन धरने पर सिटी सब डिविजन के एसडीओ अश्वनी कौशिक ने पहुंचकर कर्मचारियों का धरना समाप्त करवाने के साथ ही यूनियन के सदस्यों को पुराने भवन में चल रहे सभी फीडरों को जल्द ही शिफ्ट करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद यूनियन व बिजली कर्मियों ने अपना धरना समाप्त किया। एसडीओ अश्वनी कौशिक ने बताया कि 10 दिन में फीडर शिफ्टिंग का कार्य शुरू हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...