गन्नौर |स्वच्छ हरियाणा-स्वस्थ हरियाणा अभियान के अंतर्गत एसडीएम सुरेंद्रपाल के नेतृत्व में शनिवार की प्रात: शहर में सफाई अभियान चलाया गया। एसडीएम ने स्वयं सड़कों पर झाडू लगाते हुए कूड़ा एकत्रित कर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ता प्रदान की। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे सफाई को अपनी दिनचर्या का प्रमुख हिस्सा बनाते हुए सफाई व्यवस्था को कायम रखें। इस मौके पर नगर पालिका के अध्यक्ष ईश्वर सिंह कश्यप, नपा के सचिव रमेश लाल बतरा, अशोक सैनी, अंकित मल्होत्रा, श्रीभगवान शर्मा आदि ने सफाई अभियान में विशेष सहयोग दिया।