पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘ब्राह्मणों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी’

‘ब्राह्मणों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गन्नौर | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भारत भूषण भारती को पद से हटाए जाने पर शनिवार को गुमड़ रोड स्थित शिव ब्राह्मण धर्मशाला में ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई। ब्राह्मण नेता शमशेर सिंह शर्मा ने समस्त ब्राह्मण समाज की जीत की बधाई देते हुए कहा कि ब्राह्मणों ने एकजुट हो कर धरने को मजबूत बनाया। जिस वजह से सरकार ब्राह्मणों की मांग मानने पर मजबूर हुई। महेंद्र भारद्वाज ने कहा कि राष्ट्रहित में ब्राह्मणों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी। हमें संगठित और शिक्षित होने की जरूरत है। इस अवसर पर वेद भारद्वाज, रामचंद्र, मनोज गोड, अशोक गौतम, रघुबीर, सुमित अत्री, जयकंवार, हुकमचंद, अनिल आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...