पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली बिल को लेकर उपभोक्ता परेशान, निजी कंपनी के कर्मचारियों ने बिलों को छिपा कर रखा

बिजली बिल को लेकर उपभोक्ता परेशान, निजी कंपनी के कर्मचारियों ने बिलों को छिपा कर रखा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली बिलों को लेकर निगम के उपभोक्ताओं का दिन-रात का चैन छीन लिया है। लोगों के घर बिजली के बिल नहीं पहुंच रहे है। बिल जमा करवाने की तारीख नजदीक आने को लेकर अब उपभोक्ता दफ्तर के चक्कर काटने पर मजबूर है। अधिकारी उन्हें बिल न मिलने पर मीटर की रीडिंग नोट करने कर लाने के लिए कह रहे और कहा जा रहा है कि दफ्तर की में उनका बिल बना दिया जाएगा। जबकि बिल बिजली दफ्तर के नजदीक एक घर के बरामदे में पैकिंग में रखे है। जिन्हें निजी कंपनी के कर्मचारी बांटने में लापरवाही बरत रहे है।

गन्नौर में बिजली निगम द्वारा मीटर रीडिंग और बिल डिस्ट्रीक्यूशन का ठेका एक निजी कंपनी को सौंपा गया था। उम्मीद जताई जा रही थी कि बिल ठीक आने लगेंगे और बिलों को लेकर उपभोक्ताओं की सिरदर्दी कम होगी। लेकिन कंपनी के कर्मचारी कई बार तो बिजली बिल नहीं पहुंचाते और कभी बिजली बिल पहुंचाते है तो उपभोक्ता को बढ़ा हुआ बिजली बिल देखकर झटका लगता है। कर्मचारियों द्वारा कई दिनों तक उपभोक्ताओं को टरकाया जाता है। इसके चलते बिल भरने की अंतिम तारीख निकल रही है और उन्हें सरचार्ज भरना पड़ता है। निगम सूत्रों की मानें तो बिजली के बिल बनकर आ चुके है। जिनकी जमा करने की आखरी तिथि २७-२८ मई है। सिटी सब डिविजन के अंतर्गत आने वाले गांव बेगा, दातौली, गढ़ी तगा, चिरसमी, शाहपुर समेत अन्य गांव के एपी व डीएस के करीब छह हजार बिल निगम कार्यालय में रखे थे। कंपनी के कर्मियों ने बिलों को उठाकर एक निजी जगह पर छिपा कर रख दिए।

गन्नौर. बिजली बिल िजनके लिए उपभोक्ता परेशान।

बिजली बिल न मिलने को लेकर आए दिन उपभोक्ता दफ्तर के चक्कर काट रहे है। बिजली के बिल आ चुके है, लेकिन निजी कंपनी के कर्मचारियों ने अभी तक बिल बांटने का काम शुरू नहीं किया। इसको लेकर कंपनी के अधिकारियों से बात कर जल्द बिलों को बंटवाया जाएगा। ताकि उपभोक्ता समय पर बिजली बिल भर सके।’-अश्वनी कौशिक, एसडीओ निगम।

खबरें और भी हैं...