गन्नौर | कैलाना 33 केवीए पावर हाउस की जर्जर बिल्डिंग से फीडरों को नई बिल्डिंग में शिफ्ट न होने से खफा बिजली कर्मचारी सब यूनिट प्रधान राजेंद्र कुमार के अध्यक्षता में पावर हाउस के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने निगम के उच्चाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और कहा कि निगम के अधिकारी जर्जर बिल्डिंग में हादसे का इंतजार कर रहे है। उसके बाद ही उनकी नींद खुलेगी। गुरुवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक धरने पर बैठे कर्मचारियों को निगम का कोई उच्चाधिकारी आश्वासन देने के लिए नहीं पहुंचा।