पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्नातकोत्तर को 9000 तथा स्नातकों को ‌‌7500 रुपए मिलेगा मासिक भत्ता

स्नातकोत्तर को 9000 तथा स्नातकों को ‌‌7500 रुपए मिलेगा मासिक भत्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गन्नौर. स्नातकोत्तर को 9000 तथा स्नातकों को 7500 रुपये तक मासिक भत्ता।

भास्कर न्यूज | गन्नौर

बेरोजगारों को रोजगार प्रदान कर सक्षम बनने की दिशा में सक्षम योजना कारगर सिद्ध हो रही है। योजना के तहत स्नातकोत्तर युवाओं को 9000 रुपए मासिक तथा स्नातकों को 7500 रुपए मासिक भत्ता मिल रहा है। गन्नौर के रोजगार कार्यालय में सक्षम योजना के तहत करीब 411 युवक-युवतियों ने आवेदन किया है।

खंड कार्यालय रोजगार विभाग की सहायक निर्मला देवी का कहना है कि वर्ष 2016 में सक्षम योजना को लागू किया गया था। अभी तक सक्षम के अंतर्गत 282 स्नातकोत्तर युवाओं ने तथा 129 स्नातक युवाओं ने आवेदन किया है। स्नातकोत्तर को सक्षम योजना के तहत 9000 रुपये मासिक तथा स्नातकों को 7500 रुपये मासिक भत्ता प्रदान किया जाता है। इसमें सक्षम युवाओं को एक माह में 100 घंटे के लिए काम भी दिया जाता है। सक्षम योजना के तहत स्नातकों के लिए गणित विषय की अनिवार्यता है। स्नातक भले ही किसी भी पाठ्यक्रम से हो किंतु गणित विषय का होना जरूरी है। यदि गणित विषय नहीं है तो उन स्नातकों को सक्षम योजना में शामिल नहीं किया जा सकता। एसडीएम सुरेंद्र पाल का कहना है कि रोजगार विभाग के अंतर्गत चलाई जाने वाली सक्षम योजना युवाओं को काम करने के बेहतरीन अवसर प्रदान करती है।

खबरें और भी हैं...