गन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग छात्रा को गलत नीयत से देखने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक अमित को गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह गांव के एक प्राइवेट स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। पड़ोसी युवक उसे लगातार रास्ते में परेशान करता रहता था। उसने मां को सारी बात बताई तो उसे शहर में उसके ताऊ के घर पर छोड़ दिया। इसके बाद भी युवक उसका पीछा करता रहा। आरोप है कि युवक ने उसे धमकी दी कि अगर वह फोन पर बात नहीं करेगी तो वह उसे बदनाम कर देगा। जांच कर्मी एएसआई मंजू ने बताया कि आरोपी युवक अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
छात्रा को परेशान करने वाला आरोपी अमित गिरफ्तार