गन्नौर | सांदल कलां गांव में एक व्यक्ति को गांव के कुछ व्यक्तियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए शहर के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शिकायकर्ता सचिन निवासी सांदल कलां ने बताया कि वह गांव के अड्डे पर किसी काम से गया था। इस दौरान कार सवार गांव के 3 युवक उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर एक युवक ने नुकीली वस्तु से हमला कर घायल कर दिया और अन्य ने उसको लात घूसे मारे। जांच कर्मी सब इंस्पेक्टर आनंद ने बताया कि सचिन की शिकायत पर गांव के बलजीत, सचिन व भोला उर्फ अमित पर केस दर्ज किया।