पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खूबड़ू में मनाया थाली बजाकर बेटी उत्सव कार्यक्रम

खूबड़ू में मनाया थाली बजाकर बेटी उत्सव कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गन्नौर | खुबड़ू गांव में महिला एवं बाल विकास विभाग, ब्रेकथ्रू संस्था व नव ज्योति स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में बेटी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरपंच पूनम देवी ने थाली बजाकर की। उन्होंने कहा कि अब समय में बदलाव आ चुका है। नव ज्योति स्कूल की इंचार्ज शंकुतला कौशिक ने कहा कि हम सभी को लड़कियों व महिलाओं को भी घरों में समान अधिकार के साथ ही स्कूल कॉलेज और बाजारों में गांव और शहर में भी बाहर निकलने के अवसर देने चाहिए। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर बिमला, ब्रेकथ्रू से पंकज ने अपने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रवीन कौशिक, राजेंद्र कौशिक, चंद्रपति, उषा, सुनील, प्रवेश आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...